फिनलैंड के हैलुओतो द्वीप के मार्जेनेमी बीच पर एक दंपति को कुछ समय पहले हजारों की संख्या में अंडे के आकार के दुर्लभ बर्फ के गोले दिखे। फिनलैंड के एक तट पर अंडे के आकार के हजारों बर्फ के गोले कौतुहल का विषय बन गए हैं। यह मौसम की एक दुर्लभ घटना के कारण हुआ है। इन ‘बर्फ़ीले अंडों’ की तस्वीर खींचने वालों में एक शौकिया फ़ोटोग्राफ़र रिस्तो मतीला शामिल हैं।
ये अंडे समुद्र के किनारे करीब 30 मीटर तक फैले थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ प्रक्रिया के कारण हुआ है जिसमें बर्फ़ के छोटे टुकड़े हवा और पानी के कारण एक साथ मिल गए।

तस्वीर खींचने वाले मतीला ने बताया कि गोले बर्फ के अंडे जैसे दिखाई दे रहे थे। सबसे बड़ा अंडा फुटबॉल के आकार का था। ओलू शहर में मौजूद मतीला कहते हैं कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने बीबीसी से कहा मैं अपनी पत्नी के साथ मारजनीएमी द्वीप पर था। उस दिन धूप खिली थी और तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियत था और उस दिन काफी हवा चल रही थी।
फिनिश मौसम विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ, जौनी वेनियो ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं, बल्कि चिंता का विषय है। मतीला कहते हैं कि बर्फ़ के गोलों ने लगभग 30 मीटर के क्षेत्र को घेर लिया था. सबसे छोटे गोले अंडे के बराबर थे तो वहीं सबसे बड़े गोले फ़ुटबॉल के बराबर थे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…