Categories: Public Issue

विधायिका सीमा त्रिखा द्वारा विधानसभा में रुके हुए कार्य को नए पंख दे उड़ान भरने की योजना हुई तैयार

बड़खल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले एचएम नगर पटेल चौक से लेकर बढ़खल झील चौक तक बन रहे चार लाइन की आर एम सी रोड का निरीक्षण आज बड़खल विधानसभा की विधायक का सीमा त्रिखा द्वारा स्वयं किया गया।

जिसके बाद उन्होंने आम जनता तक यह संदेश पहुंचाया है कि जल्दी ही उक्त रोड़ बनकर तैयार हो जाएगी। जिसका लाभ सैकड़ों लोग उठा सकेंगे।

विधायिका सीमा त्रिखा द्वारा विधानसभा में रुके हुए कार्य को नए पंख दे उड़ान भरने की योजना हुई तैयार

इस दौरान विधायिका को कार्य प्रगति के दौरान जो भी कमियां दिखी, उन्होंने त्वरित कमियों का निवारण करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान विधायिका सीमा त्रिखा के अलावा वहां संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर जनता से रूबरू होते हुए विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि बड़खल विधानसभा के वार्ड नंबर 21 से दुर्गा विहार के वार्ड बी ब्लॉक में पानी की लाइन डालने का कार्य भी तेजी से चल रहा है जल्दी इस कार्य के संपन्न होने के बाद लोगों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिल सकेगा।

इसके अलावा उन्होंने बड़खल विधानसभा के वार्ड नंबर 21 की मेन रोड जो दिल्ली से वार्ड नंबर 21 दुर्गा विहार दयाल बाग वालक्कड़ फोटो को जोड़ने वाली मुख्य रोड है। उसके बारे में चर्चा करते हुए बताया कि उक्त रोड को आरएमसी द्वारा बनाया जा रहा है

और जल्द ही यह कार्य चरम सीमा पर होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश में बीजेपी सरकार है और बीजेपी सरकार ने हमेशा ही जनता का भला सोचा है।

इसके अलावा बीजेपी सरकार ने जो कहा है उसे हमेशा सच करके भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछली सरकार कई सालो मे भी नहीं कर पाई, उसे बीजेपी सरकार ने कर दिखाया है।

इसलिए जनता बीजेपी सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह निरंतर प्रयास कर रही है कि जल्द सभी उन कार्यों को विकास के नए पंख दे सकें जो अभी किसी कारण के चलते रुके हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago