Categories: FaridabadPublic Issue

स्थानीय लोगो मे मिलने पहुँचे विधायक राजेश नागर, लोगो ने लगाए मोदी है तो मुमकिन के नारे


तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर की सूर्या नगर फेस 1 सेक्टर 91 में आयोजित सभा में मोदी है तो मुमकिन है के जोरदार नारे सुनाए दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत कर अपनी मांगें बताईं जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नागर ने आश्वासन दिया।


विधायक यहां स्थानीय आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार में चेहरा देखकर काम नहीं किए जाते। यहां सभी के काम किए जाते हैं। यही कारण है कि हम लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं।

स्थानीय लोगो मे मिलने पहुँचे विधायक राजेश नागर, लोगो ने लगाए मोदी है तो मुमकिन के नारे

नागर ने कहा कि आज पूरी दुनिया वैश्विक मंदी और कोरोना महामारी से जूझ रही है, इसके बावजूद भारत की स्थिति सबसे अच्छी है। जो बुरे दिन हैं वो भी जल्द बीत जाएंगे। श्री नागर ने बताया कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट कहना है

कि मेरा अन्नदाता परेशान होगा तो हमारे जीने का कोई फायदा नहीं है। इसलिए मोदी जी की जनहितकारी नीतियों पर भरोसा रखो। वहीं हरियाणा में भी भाजपा की सरकार जनता का जीवन सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस पर सभा का पंडाल मोदी है तो मुमकिन है के नारों से गूंजने लगा।


विधायक श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हम अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने में जुटे हैं जिसका लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। जनता ने समवेत स्वर में कहा कि मोदी जी को अगले 15 साल कोई नहीं हरा सकता है।


स्थानीय जनता ने विधायक को उनके यहां बाउंड्री करवाने, कुछ रास्तों को बनवाने, एक स्थानीय मंदिर का निर्माण करवाने, सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करवाने, बिजली ट्रांसफार्मर के लोड बढ़वाने आदि मांगें रखीं, जिस पर विधायक ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एस ए खान, मोती राम चांदवाड़ा, सुरेश गुप्ता, महासचिव दीप चंद्रा, संयुक्त सचिव आरती मंगला, विनोद राय, आरबी झा, कोषाध्यक्ष मोहन नेगी, सांस्कृतिक सचिव सोनिया श्रीवास्तव, सुनीता पांड, आलोक जमौर, दीपेश कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago