Categories: Education

मिशन साहसी कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षार्थ गुर अभाविप फरीदाबाद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 16 कालेज में छात्राओं हेतु एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ।

जिला मिडिया प्रभारी रवि पांडेय ने बताया कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद सप्ताह के अंतर्गत विगत एक सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर फरीदाबाद में संचालित है। जिसके तहत राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 16 कालेज में बड़ी संख्या में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये गए।

मिशन साहसी कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षार्थ गुर अभाविप फरीदाबाद

विशिष्ट अतिथि मुख्य वक्ता प्रशिक्षक रितिका गुप्ता जी ने कहा कि बेटियां जब घर से निकलती है तो अंतरिक्ष तक कि यात्रा तय करती है और कल्पना चावला के रूप में दुनिया के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करती है। चूल्हा चौका करने वाली बेटियां जब राजनीति में आती है तो देश के प्रथम महिला के रूप में अपना योगदान देती है।

इस कार्यशाला का आयोजन डॉ भैरवी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया डॉ भैरवी ने कहा कि मिशन साहसी के माध्यम से छात्राओं में आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करने का एक प्रयास है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रिति नागर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र सशक्त सवावलम्बन के लिए प्रतिवद्ध है और विगत तीन वर्षों से विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नम्रता शर्मा मुख्य अतिथि रही उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु दांव-पेंच सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से छात्राओ में आत्मविश्वास बढ़ेगा एवम वे स्वयं आत्मरक्षा कर पाएंगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ अमिता और डॉ रचना वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यशाला में पिंकी, मोनिका, पूजा,अलका, बबिता, निक्की, नेहा, पूजा, हिमांशी, गायत्री एवं क्षमा परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं उपस्थित रही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago