अगर आप निगम में करवाना चाहते है कार्य, तो ये पत्र आपके पास होना ज़रूरी।

आमतौर पर नगरनिगम मे अपने कार्यों को पूरा कराने को लेकर खासा भीड़ देखने को मिलती है। सुबह से शाम तक लोगो का नगर निगम मेआना जाना लगा रहता है. कोई जन्म प्रमाण पत्र लेने आ रहा है तो कोई मृत्यु।

हाउस टैक्स, रिहायसी प्रमाण पत्र, इनकम प्रमाण पत्र इन सभी प्रमाण पत्रों के लिए आपको निगम मे आना होता है। परंतु अब आप कोई भी कार्य करवाना चाहते है तो आपके पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

अगर आप नगर निगम में कार्य कराने जा रहे हैं तो आपको अपने साथ अपना परिवार पहचान पत्र जरूर रखेना होगा। ऐसा इसलिए क्यों कि अब नगर निगम में बिना पहचान पत्र के कार्य नहीं होंगे। ऐसे ही कुछ संकेत बुधवार को नगर निगम बल्लभगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश कुमार ने दिए हैं।

इस नगर निगम क्षेत्र में निगम के सभी लोग निगम में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, रिहायसी प्रमाण पत्र, इनकम प्रमाण पत्र, पानी बिल से लेकर 330 एक्ट के तहत कंपनी लाइसेंस पर कार्य कराने पहुंचते हैं।

अगर आप निगम में करवाना चाहते है कार्य, तो ये पत्र आपके पास होना ज़रूरी।

अब इन कार्यों के लिए निगम संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को परिवार पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके लिए निगम अधिकारियों ने यहां पहुंचने वाले लोगों से परिवार पहचान पत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं वे लोगों को इसके बारे में जागरूक कर जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

बल्लभगढ़ नगर निगम संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार के अनुसार परिवार पहचान पत्र के लिए नोटिफिकेशन आया हुआ है। अधिकारी व कर्मचारियों को इसके बारे में कहा है कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए लोगों को जागरूक करे। इससे लोग सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को सहज प्राप्त कर सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago