डीसी यशपाल यादव का सोशल मीडिया पर एक्टीव बने रहने का लोगो को हुआ ये बड़ा फायदा।

जहां एक ओर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव निगम कर्मचारियों के समय पर ना आने को लेकर सख्त दिखाई दे रहे है। वही दूसरी तरफ वह सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों को लेकर भी गंभीर दिखाई दे रहे है.

नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को यह दिशा निर्देश दे दिए है कि सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों को ज्यादा समय तक लंबित ना रखकर उनका समाधान कम से कम समय मे किया जाएं।

उपायुक्त यशपाल ने बुधवार को सभी विभागों को निर्देश जारी कर सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों के तुरंत निपटारे के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। इनका समय पर समाधान कर रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें।

डीसी यशपाल यादव का सोशल मीडिया पर एक्टीव बने रहने का लोगो को हुआ ये बड़ा फायदा।

उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों की मासिक प्रगति मीटिंग में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने सीएम विंडो पर आने वाली सभी शिकायतों की भी क्रमवार ढंग से समीक्षा की।

उन्होंने उन विभागों को निर्देश भी दिए जिनकी शिकायतें लंबित थी। बैठक में परिवार पहचान पत्र के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि जिले में 1049123 परिवारों का डाटा अपलोड किया जाना है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए इस कार्य को जल्द से जल्द निपटाया जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago