जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि आने वाले समय में पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए हमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना होगा। इसकी शुरुआत जिला प्रशासन को मिली पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ हो गई है।
मंगलवार को लघु सचिवालय से इलेक्ट्रिक कार को हरी झंडी दिखाने के मौके पर अपने संदेश में उपायुक्त ने कहा कि अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश के चार जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल व पंचकूला को इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। जो कि सराहनीय पहल है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी लघु सचिवालय परिसर में शुरू किया गया है। इस 3.2 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन पर नि:शुल्क चार्जिंग की जा सकती है।

सरकार ने प्रदेश में 500 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक तीन किलोमीटर पर ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर भी ई-चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
ई-वाहनों के आने से पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों की खपत काफी कम होगी। इन वाहनों पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है। जिला प्रशासन को इलेक्ट्रिक कार मिली है, वह टाटा कंपनी की नेक्सन ईवी कार है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…