जाने जिले में कितने और किन स्थानों पर है ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना?

सेक्टर-12 लघु सचिवालय में शुरू किए गए पहले चार्जिंग स्टेशन की क्षमता 3.2 किलोवाट है। चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की मुफ्त चार्जिंग की जा सकती है। सरकारी स्तर पर प्रदेश में 500 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना तैयार की गई है। फरीदाबाद में करीब 20 स्टेशन खोले जा सकते हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति लोगों में दिलचस्पी और सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले के लघु सचिवालय में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इसमें चार्जिंग की सुविधा सरकार की ओर से निशुल्क है। एक कार चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगेगा।

प्रशासन का प्रयास है कि लोग प्रदूषण मुक्त वाहनों की ओर कदम बढ़ाएं। देश में इलेक्ट्रिक कारों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में सरकार की ओर से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और पंचकूला जिलों में उपायुक्त को इलेक्ट्रिक कारें दी गई।

लोग प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए डीजल व पेट्रोल कारों की जगह अब इलेक्ट्रिक कारों को अपना रहे हैं। टाटा कार शोरूम में चार्जिंग सेंटर बना हुआ है। यहां एक कार को 45 मिनट में चार्ज करने की सुविधा है।

जाने जिले में कितने और किन स्थानों पर है ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना?

इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है। इससे लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से भी राहत मिलेगी। बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए ई-वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द चार्जिंग स्टेशन का भी निर्माण करवाया जाएगा। इसलिए लोग प्रदूषण मुक्त अभियान में भागीदार बनें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago