चिकन और अंडे पर बर्ड फ्लू की मार, रोज़ाना हो रहा इतने का नुकसान

जिले में लगातार बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। चिकन और अंडो में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर में बर्ड फ्लू का असर नॉन वेज के कारोबार पर पड़ने लगा है। सर्दियों में अंडा, चिकन की मांग जहां कम हो गई है तो वहीं मटन-मछली की खपत बढ़ने लगी है। अंडा और मुर्गा के दाम में दिनों दिन कमी आ रही है।

जनता सेहत के प्रति ज़्यादा रुझान दिखा रही है। दाम कम होने के बावजूद ग्राहकों का रुझान अंडा और मुर्गा की ओर नहीं बढ़ रहा है। देश में बर्ड फ्लू की आहट के साथ ही चिकन और अंडे के कारोबार से जुड़े लोग सहम गए हैं। जिले में पिछले दस दिनों में अंडा और चिकन खाने के शौकीन कम हुए हैं।

चिकन और अंडे पर बर्ड फ्लू की मार, रोज़ाना हो रहा इतने का नुकसान

30 से 40 प्रतिशत गिरावट जिले में कुछ दिनों में दर्ज की गयी है। व्यापारियों का व्यापर ठप पड़ा है। बड़े मीट कारोबारी और पोल्ट्री संचालक भी नुकसान उठा रहे हैं। चिकन और अंडे की मांग में करीब 40 फीसद की गिरावट आई है। कारोबारियों का अनुमान है कि जिले में लगभग लाखों रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है।

पहले महामारी और तब बर्ड फ्लू। लोगों को समझ नहीं आ रहा है की हो क्या रहा है। पोल्ट्री संचालकों का दावा है कि अंडे और मुर्गे की मांग गिरने से लाखों में नुकसान उठाना पड़ रहा है। सर्दी के सीजन में इनकी मांग अधिक रहती है लेकिन अब चिकन या अंडा खाना पसंद करने वाले लोग इसके सेवन से बच रहे हैं।

महामारी से अभी राहत मिली नहीं थी कि नए स्ट्रेन के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब देश में तेजी से बर्ड फ्लू भी फैल रहा है। बर्ड फ्लू की आशंका में इन दिनों शहर से लेकर कस्बों तथा गांवों तक में अंडा की बिक्री में खासी गिरावट आई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

7 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago