पुलिस का बस नाम, काम नहीं? जिले में लगातार बढ़ रहे हैं आपराधिक मामले

फरीदाबाद में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस बस नाम के लिए है काम के लिए नहीं ऐसा कहना फ़रीदाबादवासियों का है। लूटपाट का ताज़ा मामला बल्लभगढ़ग से आया है। यहां पर एक व्यक्ति दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। इतने में बाइक सवार 2 बदमाश उसके सामने आ गए। बदमाशों ने गन पॉइंट पर उसका पर्स व मोबाईल छीन लिया।

पीड़ित दूकानदार ने इस मामले की शिकायत पुलिस में देदी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी कुछ दिनों पहले सूरजकुंड थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक फैक्ट्री के प्रबंधक से लूटपाट की थी।

पुलिस का बस नाम, काम नहीं? जिले में लगातार बढ़ रहे हैं आपराधिक मामले

लगातार बढ़ते आपराधिक मामले फरीदाबाद पुलिस के काम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दिन – दिहाड़े मनोज भाटी हत्याकांड भी हो चुका है। इस से पहले सेक्टर-28 में कारोबारी अरुण कुमार की पत्नी और मां को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाली घरेलू सहायिका और उसके साथी का किस्सा भी है।

ताज़े मामले में अटाली गाँव निवासी चंदन सिंह ने शिकायत में बताया है कि सेक्टर 62 में एक दुकान चलाते हैं। 11 जनवरी की रात जब वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे तब किसी जगह वो रेड लाइट पर खड़े थे। रेड लाइट पर दूसरी तरफ से 2 लोग आये और उन्होंने चंदन के साथ लूटपाट की। उनसे उनका पर्स भी अपराधी ले गए उसमे 3 हज़ार रूपए थे और कुछ ज़रूरी कागज़ात भी।

जिले में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में डर भी है। जिले में छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे मामलों में बढ़ोतरी भी दिख रही है। पुलिस शायद अपना काम भूल रही है। ऐसा कहना है हर फरीदाबाद में रहने वाले का। इसलिए दिन दिहाड़े गोलियां भी चल रही हैं। काफी बार ऐसा भी देखा है कि जहां नाके लगे होते हैं वहां पुलिसकर्मी सो रहे होते हैं या मोबाइल चलाने में व्यस्थ होते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago