इकोग्रीन कंपनी की बढ़ सकती है मुसीबतें, जानिये क्या है मामला

घर – घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी इकोग्रीन की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। दरअसल, इस कंपनी ने निगम आयुक्त के आदेशों को दरकिनार किया है। इकोग्रीन रोक के बावजूद बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी ले रही है। आपको बता दें, स्कूलों व आईटीआई के साथ अन्य कई विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है।

माहमारी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यह रोक लगाई थी। जिले में प्रशासन की तरफ से यह आदेश जारी किए गए थे, जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया था।

इकोग्रीन कंपनी की बढ़ सकती है मुसीबतें, जानिये क्या है मामला

इकोग्रीन कंपनी लगातार किसी ना किसी विषय में छाई रहती है। कुछ दिनों पहले तक तो ऐसा माहौल बन रहा था कि इसे बैन ही कर दिया जाएगा। पार्षदों ने कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी ईको ग्रीन को बैन करने की मांग एक प्रकार से की थी। आदेशों में कहा गया था कि बायोमीट्रिक की जगह रजिस्टर में हाजिरी लगाई जाएगी। अगले आदेश तक यही व्यवस्था चलेगी।

इकोग्रीन इस आदेश के खिलाफ होकर लगातार बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी ले रही है। जिस से महामारी का खतरा बढ़ सकता है। वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में सतर्कता बरती जा रही है। एक ही मशीन पर कई लोग फिंगर टच करते हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है।

महामारी का संक्रमण ना फैले इसलिए यह फैसला लिया गया है। जिले में लगातार महामारी अपने पाँव पसार रही है। फरीदाबाद समेत दिल्ली एवं अन्य इलाकों में भी विभाग प्रमुखों, स्वायत्त निकायों और नगर निगमों को वायरस के फैलने की आशंका के चलते बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने की व्यवस्था को निलंबित करने की अनुमति दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago