बढ़ने जा रही है मुसीबत : 26 जनवरी के बाद शहर में बढ़ेगा जाम, इन रास्तों से ना जाएँ

जिले में जब से नीलम पुल एक तरफ से बंद हुआ है तब से लगातार जाम भी बढ़ता जा रहा है। पुल के नीचे बने कबाड़ के गोदाम में जब से आग लगी है तब से जाम की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है। नीलम पुल के दो क्षतिग्रस्त पिलर्स की मरम्मत का काम इन दिनों जारी है, यह काम हफ्ते भर में पूरा हो जाएगा, इसके बाद दो अन्य पिलर्स का काम शुरू किया जाएगा।

जिन पिल्लर्स को नुकसान हुआ था उनका मरम्मत कार्य होने के बाद बाकी काम होगा। इस दौरान 26 जनवरी के बाद 3-4 दिन के लिए नीलम पुल के दोनों तरफ से आने-जाने पर रोक लगा दी जाएगी।

बढ़ने जा रही है मुसीबत : 26 जनवरी के बाद शहर में बढ़ेगा जाम, इन रास्तों से ना जाएँ

एक तरफ से पुल के बंद हो जाने के कारण जिलेवासियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह -जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। जर्जर पिलर्स के मरम्मत के काम जुटी निजी कंपनी के सुपरवाइजर के अनुसार चारों पिलर्स के बीच में कुछ बेयरिग लगेंगे, इस खातिर आवागमन पूरी तरह से बंद करना जरूरी होगा।

पूरा आवागमन बंद हो जाने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा। कुछ दिनों पहले हमनें देखा था कि क्षतिग्रस्त हुए नीलम पुल पर रातोंरात दीवार तोड़कर वाहन चालक उस पर फर्राटा भर रहे थे। पुल का एक तरफ का रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिनके पिलर्स के मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके नीलम चौक से पुल पर जाने वाले रास्ते पर बनी दीवार को ढहा दिया गया था।

कुछ महीनों पहले नीलम पुल के नीचे आग लग गयी थी। 22 अक्टूबर से नीलम पुल की एक साइड बंद पड़ी है। 26 जनवरी के बाद तीन-चार दिन के लिए नीलम पुल को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इस से जाम भी लगातार बढ़ेगा। नीलम पुल पर मरम्मत कार्य होने से हर दिन वहां ट्रैफिक जाम लगता है। इन 2-3 आप नीलम फ्लाईओवर से न जाएँ। आपको जाम में फसना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago