फरीदाबाद पुलिस ने की जिंदादिली की मिसाल पेश, मिला प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र।

पुलिस चौकी सेक्टर 19 प्रभारी उप-निरीक्षक कैलाश ने जिंदादिली की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रूप से बीमार चल रही 12 वर्षीय युवती को गाड़ी भेजकर उसके परिजनों के पास आगरा पहुंचाया है।

दिनांक 13 जनवरी 2021 को चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि बड़खल चौक के पास पेट्रोल पंप पर उन्हें एक छोटी लड़की दिखाई दी जोकि अजमेर जाने का रास्ता पूछ रही थी।

उप-निरीक्षक कैलाश ने लड़की से उसके और उसके परिजनों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम ज्योति (बदला हुआ नाम) है। वह आगरा के जवाहर पुरम कॉलोनी की रहने वाली है और अजमेर जाना चाहती है।

फरीदाबाद पुलिस ने की जिंदादिली की मिसाल पेश, मिला प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र।

लड़की के हाव-भाव और बात करने के तरीके से पुलिस टीम को लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। चौकी प्रभारी ने लड़की से उनके परिजनों का फोन नंबर पूछा परंतु वह इसे बताने में असमर्थ थी।

चौकी प्रभारी कैलाश को लगा कि यदि लड़की को उसके परिजनों के पास नहीं पहुंचाया गया तो उसके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है इसलिए अति शीघ्र इसे अपने परिजनों के पास पहुंचाना चाहिए।

लड़की की मदद करने के उद्देश्य से उन्होंने इंटरनेट से नंबर निकालकर आगरा के कई पुलिस थानों में संपर्क करके संबंधित पुलिस थाने से उसके परिजनों का पता लगवाया।

लड़की के परिजनों से बात करके पता चला कि लड़की के पिता की मृत्यु हो चुकी है और लड़की की मां आर्थिक तंगी के चलते उसे लेने फरीदाबाद नहीं आ सकती थी।

लड़की को सुरक्षित उसके परिजनों के पास पहुंचाया जा सके इसलिए चौकी प्रभारी कैलाश ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात महिला पुलिसकर्मी सहित तीन पुलिसकर्मियों को लड़की के साथ भेजकर उसके घर तक पहुंचाया।

लड़की के परिजन लड़की को वापस पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने पूरी पुलिस टीम को तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि यदि वह नहीं होते तो उनकी लड़की के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी परंतु पुलिस ने सक्रिय रूप से कार्य करते हुए उनकी लड़की को सुरक्षित उन तक पहुंचा दिया।

पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह ने चौकी प्रभारी व उनकी टीम की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र प्रदान किया और भविष्य में इसी प्रकार लोगों की मदद करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago