डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा, गीला और सूखा कूड़े को अलग किया जाए- यशपाल

नगर निगम के निगमायुक्त यशपाल यादव ने ह्यूमन काइंड फाउडेंशन की अध्यक्षा मोनिका शर्मा तथा उनकी टीम के साथ शुक्रवार को एचएच-5 की मार्किट में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन करने वाली गाड़ी का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इन्द्रजीत कुलडिया भी मौजूद थे। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने हयूमन काइंड फाउंडेशन की अध्यक्ष और वांलिएंटर द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इस कार्य से न सिर्फ शहर साफ सुतरा रहेगा बल्कि लोगों को जगह जगह कूड़ा डालने की जो आदत है वह भी बंद हो जाएगी।

डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा, गीला और सूखा कूड़े को अलग किया जाए- यशपाल

निगमायुक्त यशपाल यादव ने एच.एच.-5 के दुकानदारों को बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत गीला व सूखा कचरा अलग-अलग इकटठा करने की योजना नगर निगम द्वारा चलाई हुई है। उन्होंने समस्त दुकानदारों से इस योजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की और सूखे कचरे के लिए नीले रंग का डस्टबीन तथा गीले कचरे के लिए हरे रंग के डस्टबीन का प्रयोग करने को कहा।

हयूमन काइंड फाउडेशन की अध्यक्षा मोनिका शर्मा ने मार्किट के दुकानदारों को बताया कि वह प्रतिदिन अपना गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकटठा करें और कूड़े की गाड़ी प्रतिदिन आएगी और कूड़ा उठाएगी तथा सेक्टर-21 के प्लांट में लेकर हाउस कीपिंग स्टाफ द्वारा प्रतिदिन क पोस्ट खाद बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो दुकानदार प्रतिदिन गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करके कूड़े की गाडियों मे डालेगा उसको एनजीओ की तरफ से मु त खाद वितरित की जाएगी जिसका उपयोग वह अपने घरों तथा आसपास लगे पेड़-पौधों के लिए कर सकते है। उन्होंने बताया कि गीले व सूखे कचरे द्वारा मैनुअल खाद बनाने की प्रक्रिया का यह अभियान हमने नगर निगम के आयुक्त और अतिरिक्त निगमायुक्त के सहयोग से पहले सेक्टर-87 में पीयूष हाईट सोसायटी में भी किया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago