Uncategorized

आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग कर जीव जंतुओं को दाना डालने की जगह निर्धारित करी।

जैसा कि विदित है कोविड-19 के चलते आवश्यक चीजों में लगे हुए लोगों को छोड़कर अन्य सभी को घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए है।

गरीबों तक तो कई सामाजिक संगठनों ने सामने आकर सेवा प्रदान कर दी लेकिन बेजुबान जीव जंतु की देखभाल के लिए भी किसी ना किसी को सामने आना होगा इसलिए फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की मदद से आरडब्लूए के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य का जिम्मा उठाया जाएगा।

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि गलियों में घूमने वाले जीव जंतुओं को दाना पानी इत्यादि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके चलते आज डीसीपी एनआईटी श्री अर्पित जैन ने अपने अधीनस्थ थाना प्रबंधक एवं चौकी इंचार्ज को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में आने वाले आरडब्लूए के साथ मीटिंग कर गलियों में घूमने वाले जीव जंतुओं के खाने पीने की जगह निर्धारित करी जाए।

आरडब्ल्यूए को कहा गया है कि गलियों में घूमने वाले जीव जंतुओं के खाने के लिए विशेष प्रबंध किया जाए।

निर्धारित की गई जगह पर रोज सुबह शाम जीव जंतुओं को दाना पानी डाला जाए। पुलिस प्रशासन की अनुमति के बाद ही इन लोगों को यह कार्य निर्धारित समय पर करने की अनुमति दी गई है ।
पुलिस प्रशासन की यह पहल काफी कारगर साबित हो सकती हैं जो बेजुबान जीव जंतु इन दिनों परेशानी से ग्रस्त हैं उनकी काव्या तक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago