Categories: FaridabadHealth

वायरस के अंधेरे से विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन ड्राइव के प्रकाश की ओर बढ़ते भारत की कहानी

मार्च 2020 से जब चीन के वायरस ने पूरे देश में आतंक मचा दिया। दौड़ता- भागता भारत अचानक से इस वायरस की वजह से रुक गया और घरों के अंदर कैद होकर रह जिसके बाद भारत कभी पूरी तरीके से खुल ही नहीं पाया।

लोगों के अंदर वायरस को लेकर एक डर उत्पन्न हो गया लोग एक दूसरे से मिलने से डरने लगे। मास्क, सैनिटाइजर जैसी अनजान चीजें अचानक से सभी की ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा बन गई। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी और जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नहीं जैसी उक्ति लोगों के जीवन जीना का एक सिद्धांत बन गई।

वायरस के अंधेरे से विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन ड्राइव के प्रकाश की ओर बढ़ते भारत की कहानी

वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से समाज का कोई भी वर्ग चाहे वो कामकाजी वर्ग हो या उच्च वर्गीय कोई भी अछूता नहीं रहा। लोगों के काम – धंधे बंद गए, प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों की तरफ पलायन करने लगें जिसके कारण काफी मजदूरों की मौत भी हो गई। ये कह सकते है कि ये चीनी वायरस अपने साथ भुखमरी, बेरोजगारी, मंदी अपने साथ लाया।

खैर परिवर्तन ज़िन्दगी का नियम है, लोगों ने इसी जीवन शैली को अपनाते हुए अपनी ज़िंदगी जीनी शुरू कर दी है। सभी के अंदर ये आस थी कि एक न एक दिन इस चीनी वायरस का विनाश होगा और फिर से सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। जिसका पूरे देश को इंतज़ार था, आखिर आज यानि 16 जनवरी को वो घड़ी आ गई है।

आज पूरे देश में वैक्सीनेशन को प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। देश भर के अलग – अलग हिस्सों में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे भारत विश्वभर में सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव करने वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से वैक्सीनेशन प्रक्रिया की शुरुआत की। पूरे देश के 3600 केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है और आज 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

आपको बता दे कि पूरे देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है।हरियाणा में भी 77 सेंटरों पर 1.90 लाख हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जा रहा । प्रदेश में कोविशील्ड की 2 लाख 41 हजार 500 और कोवैक्सीन की 20 हजार डोज मिली है।

वही फरीदाबाद में भी 5 स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जिसमें कौराली स्वास्थ्य केन्द्र, खेडी कलां स्वास्थ्य केंद्र, तिगांव स्वास्थ्य केन्द्र, सेक्टर-3 और 30 एफआरयू सेंटर में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है।

Written By – Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago