Categories: CrimePublic Issue

एक ही दिन में हुए दो संगीन अपराध, पुलिस जुटी जांच में

आपसी झगड़े के चलते बीते गुरुवार को कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसे श्मशान घाट के जोहड़ में फेंक दिया जिसको लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने आज शव को थाने के बाहर रखकर थाने का घेराव कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को कुछ लोगों ने युवक की हत्या कर उसे जोहड़ में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान गढ़िया मोहल्ला निवासी विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक ही दिन में हुए दो संगीन अपराध, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने गढ़िया मोहल्ले के निवासी सतबीर, दिनेश, रमेश, राहुल, बोनी, मुकेश, हरकेश व तिलक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का उपरोक्त सभी आरोपियों से काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था।

पुलिस को दी जानकारी में मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार देर रात विक्रम और विकास घर पर मौजूद थे तभी कुछ लोग आए और उसे घर के बाहर बुलाकर ले गए और उन लोगों ने सातवीं के कहने पर उसके भाई विक्रम की हत्या कर शव को श्मशान घाट स्थित जोहर में फेंक दिया।

थाना प्रभारी राठी का कहना है कि मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े

सिलानी रोड मिंडकोला स्थित मोबाइल दुकान से शटर तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के जुर्म में हथीन पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान घोड़ी गांव निवासी सुमित और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल में अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago