कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रहा, ठंड के कारण बाहर नहीं निकला जा रहा, ऐसी कहानी है फ़रीदाबादवासियों की

इन दिनों फरीदाबाद वासी ठंड के कारण घर में रहना चाहता है लेकिन पेट की भूख के कारण बाहर निकलना उसकी मजबूरी बन रहा है। शहर में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा है। दिनभर ठंड का अहसास होने के बाद शाम को शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कड़ाके की सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है।

जिले में लगातार ठंड का कहर जारी है। सुबह-शाम ठंड ज्यादा रहती है। दोपहर के समय धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाता है।

कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रहा, ठंड के कारण बाहर नहीं निकला जा रहा, ऐसी कहानी है फ़रीदाबादवासियों की

सुबह भारी धुंध छाई रहती है। कभी – कभी सुबह लगभग साढ़े 11 बजे धुंध साफ होती है। शहर कोहरे में लिपटा रहता है। उत्तर दिशा से आ रही हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलती है। शाम को पांच बजे के बाद से एक बार फिर हल्की धुंध व स्मॉग छाना शुरू हो जाती है।

आपको बता दें, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में कल हालात कुछ इस प्रकार थे सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोहरा साफ हुआ। ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। , जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है। इससे फरीदाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में शीत लहर का कहर जारी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago