13 पेटी अवैध शराब के पव्वे बरामद, अवैध शराब सहित आरोपी अब्दुल करीम को किया गिरफ्तार।

पुलिस चौकी मांगर प्रभारी उपयनिरीक्षक संतराम की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर गाड़ी में अवैध शराब सहित आरोपी अब्दुल करीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 पेटी देसी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना धौज में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संतराम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी होंडा सिटी गाड़ी में अवैध शराब लेकर फरीदाबाद की तरफ आ रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी ने आरोपी को पकड़ने के लिए गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पुलिस नाका लगवाया और वहां से गुजर रहे वाहनों को चेक किया।

जब आरोपी अपनी गाड़ी लेकर नाके के पास पहुंचा तो वह नाका देखकर घबरा गया और अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी।

13 पेटी अवैध शराब के पव्वे बरामद, अवैध शराब सहित आरोपी अब्दुल करीम को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने जब तेज गति से आती गाड़ी को देखा तो उन्हें यकीन हो गया कि यह वही गाड़ी है जिसकी सूचना उन्हें मिली थी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवा कर उसकी तलाशी ली।

गाड़ी से 13 पेटी शराब के पव्वे बरामद किए गए। अवैध शराब सहित गाड़ी को जप्त कर लिया गया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला है और गुड़गांव से फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली जा रहा था कि रास्ते में ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल कादिर दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago