Categories: Politics

भाजपा के राज में विकास की गति को लग रहे पंख, 70 साल पर भारी भाजपा के 6 वर्ष

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव चन्दावली मे लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 50 लाख रुपये की धनराशि से बने वाले आईएमटी पार्क का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के हित में अनेक जनहितैषी कार्य करके एक मिशाल कायम कर रही है। भाजपा के पिछले 6 वर्षों के विकास कार्य कांग्रेस के 70 साल के विकास कार्यों के मुकाबले भारी पड़ रहे हैं।

भाजपा के राज में विकास की गति को लग रहे पंख, 70 साल पर भारी भाजपा के 6 वर्ष

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को गांव चन्दावली मे लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि से बने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 50 लाख रुपये की धनराशि से बने वाले आईएमटी पार्क का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्ज्जर ने की। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हरियाणा भण्डारण निगम के चैयरमैन एवं विधायक नयन पाल रावत ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व में अलग पहचान बनाई है।

आज देश का खजाना और देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश के जवान और किसान अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा भी विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन करके उन्हें क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है।

बीजेपी सरकार ने विकास कार्यों के लिए अब जिस शहर का पैसा है, वही का विकास करने की नीति बनाकर उसे क्रियान्वित करने का काम किया है।केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तीनों कृषि विधेयक किसानों के हक में हैं। ये विधेयक किसान की आय दोगुनी होने में कारगर सिद्ध होंगे।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिचौलियों को खत्म करके सीधा काम करने का काम किया है। अब केंद्र सरकार से एक ₹1 भी रुपया आता है

तो सीधा जहां का है वही जाता है और विकास कार्य पर खर्च होता है। जबकि पहले एक रुपए में से स्वयं कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि 10 पैसे का ही विकास होता था। उन्होंने कहा कि न तो मंडिया बंद होंगी और किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके लिए सरकार वचनबद्ध है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर की जोड़ी ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। नहर के ऊपर लगभग एक दर्जन पुल बनाने का काम किया।

सभी गांव की फिरनी पक्के करने सहित अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा खेल स्टेडियम बनवाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बड़ोदरा जाने वाला रास्ता फरीदाबाद के बाईपास होकर से गुजरेगा। उन्होंने कहा फरीदाबाद को कमिश्नरी बनवाई और एफएमडीए बनाने का काम किया।

इससे फरीदाबाद की भूमि अधिग्रहण किए जाने वाला पैसे का विकास अब फरीदाबाद में ही किया जाएगा। बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए अनेक जनहितैषी फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है।

हरियाणा भण्डारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाने के लिए प्रयासरत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago