अच्छी खबर : हरियाणा में बनेगी बर्ड फ्लू की वैक्सीन, इस कंपनी ने शुरू किया शोध

महामारी का कहर जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं अब बर्ड फ्लू ने दस्तक देदी है। भारत में बर्ड फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में इसे लेकर कई सवाल हैं, क्या ये पक्षियों से मनुष्यों में फैल सकता है। क्या इससे बचाव की कोई दवा या वैक्सीन है। इस समय अगर चिकन, मटन या अंडे खा रहे हों या फिर पोल्ट्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने चाहिए या नहीं।

प्रदेश में भी लगातार बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन अब, बर्ड फ्लू से जूझ रहे सूबे के पोल्ट्री फार्म संचालकों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में पहली बार बर्ड फ्लू की वैक्सीन तैयार की जाएगी।

अच्छी खबर : हरियाणा में बनेगी बर्ड फ्लू की वैक्सीन, इस कंपनी ने शुरू किया शोध

शायद बर्ड से निजात अब संभव हो सकता है क्योंकि सूबे की एक कंपनी इंडोवेक्स ने इस पर शोध शुरू कर दिया है। जल्द ही कंपनी इस वैक्सीन का उत्पादन हिसार में शुरू कर देगी। आमतौर बर्ड फ्लू का एवियन एनफ्लुएंजा वायरस मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं होता लेकिन हर वायरस की तरह इसके भी स्ट्रैन हैं, ये भी म्युटेंट हो रहा है। 1997 में हांगकांग में बर्ड फ्लू वायरस से कई लोग मारे गए थे।

भारत में महामारी की वैक्सीन आ जाने से अब लोगों में ख़ुशी की लहर है। वर्तमान में मुर्गियों और पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए हरियाणा में गुजरात से वैक्सीन मंगवाई जा रही है। पोल्ट्री फार्म संचालक मुर्गियों को बचाने के लिए वर्तमान में इसी वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बर्ड फ्लू देश के लिए खतरा ना बने इसलिए वैक्सीन का आ जाना बहुत ज़रूरी है। बर्ड फ्लू से अब तक हरियाणा के पंचकूला में पांच लाख से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। पचास हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago