Categories: FaridabadPublic Issue

इको ग्रीन की मेहरबानी, स्मार्ट सिटी बन रहा कचरा सिटी

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में जगह – जगह पड़े कूड़े – कचरे के ढेर ईकोग्रीन कंपनी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। निगम में आने वाले 40 वार्डों में कही वाहन कम है तो कही इनकी कार्यशैली से आमजन संतुष्ट नही है।

लोगों का कहना है कि कूड़ा उठान गाड़ी यानि इकोग्रीन की गाड़ियां नियमित रूप से नहीं आती है और आती भी है तो उनकी कार्यशैली संतोषजनक नही होती।

इको ग्रीन की मेहरबानी, स्मार्ट सिटी बन रहा कचरा सिटी

इतना ही नहीं पार्षद लंबे समय से अपने वार्डों में इको ग्रीन की मांग कर रहे है, परंतु इकोग्रीन की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र में अभी 273 इकोग्रीन की गाड़ियां चल रही है। जिनमें से वार्ड – 13 में 2, वार्ड – 2,14, 21, 25 में 4 – 4 तथा वार्ड – 10, 11, 12, 29, 30 में इकोग्रीन की 5-5 गाड़ियां चल रही है। वार्ड -18 में 3 इकोग्रीन की गाड़ियां चल रही है।

निगम पार्षद काफी लंबे समय से गाड़ियां को बढ़ाने की मांग कर रहे है, परंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं को गई है। इकोग्रीन की गाड़ियों को कमी की वजह से घर – घर से कूड़ा इकठ्ठा करना मुश्किल होता है, जिसके चलते लोग अपने घरों का कूड़ा सड़कों पर डालते है जिससे जगह – जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं।

आपको बता दे कि नगर निगम द्वारा जिले भर से कचरा इकठ्ठा करने का काम इकोग्रीन को दिया गया था। दिसंबर 2017 से इकोग्रीन ने जिले में अपना काम शुरू किया था तभी से ही नगर निगम पार्षद ईकोग्रीन के कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं है।

नगर निगम द्वारा ईकोग्रीन पर काफी पैसा खर्च किया जाता है इसके बावजूद भी इकोग्रीन निगम क्षेत्र में अपना कार्य ठीक से नहीं कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि नगर निगम कब तक इकोग्रीन पर नकेल कस पाती है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

2 hours ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 week ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago