Categories: India

राम मंदिर में होगी हरियाणा की भागीदारी , 50 लाख परिवार देंगे रामकाज में योगदान

जहां एक और पूरे भारत में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए तैयारी जोरों शोरों पर हो रही है।

दरअसल, संघ द्वारा निधि समर्पण यानी कि धन संग्रह अभियान की तैयारी के जरिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी जा रही है। जिसके चलते गणतंत्र दिवस से पहले ही श्री राम का भव्य मंदिर बन तैयार हो सके।

राम मंदिर में होगी हरियाणा की भागीदारी , 50 लाख परिवार देंगे रामकाज में योगदान

इसकी तैयारियों के लिए पहले ही 12000 से अधिक टोलियां बना दी गई है, इसके अलावा 6,848 गांवों में टोलियां पहुंचेंगी।

इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित सभी संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी है। बैठक के मुताबिक अभियान का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें,

कि राम मंदिर निर्माण से देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने के लिए विश्व हिदू परिषद (विहिप) ने निधि समर्पण अभियान शुरू कर दिया है। यह देश के विभिन्न राज्यों में 15 जनवरी से 27 फरवरी के दौरान चलाया जाना है। हरियाणा में अभियान एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा।

प्रत्येक टोली में समाज को एकाध अग्रणी व्यक्ति होगा ताकि अभियान को लेकर बेहतर संदेश जाए। प्रदेश के सभी संतों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

निधि समर्पण अभियान को और अधिक तेज करने के लिए महिला एवं पुरुष मंडियों से संपर्क साधा जा रहा हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को निधि समर्पण अभियान के बारे में जागरूक किया जाएगा।

अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए हरियाणा का एक-एक व्यक्ति अपना योगदान देने को तैयार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभियान शुरू होने से पहले ही लोग योगदान देने के लिए आगे आने लगे हैं।

अपेक्षा से अधिक हरियाणा की ओर से रामकाज में योगदान जाएगा। अभियान की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। एक से 27 फरवरी तक प्रदेश में अदभुत माहौल दिखाई देगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago