Categories: Uncategorized

लॉकडॉउन में 2 बेटियों का विवाह कर राष्ट्रीय जाट एकता मंच ने कमाया पुण्य लाभ ।


देश भर में कोरोना का कहर है। जहां कुछ लोग मनमानी करते हुए लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं कुछ लोग लॉकडाउन के पालन की मिसाल भी कायम कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला फरीदाबाद के तिरखा कॉलोनी का सामने आया है। यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए नव दंपति सात फेरों के बंधन में बंधे।

लॉक डाउन के कारण उत्तर प्रदेश के एक परिवार की दो बेटियों की शादी रुक गई। जानकारी के अभाव के कारण सरकारी मंजूरी ना मिल पाने के कारण ज्यादा समस्या हो रही थी। राष्ट्रीय जाट एकता मंच ने दोनों बहनों की शादी का जिम्मा उठाया।

शनिवार को तिरखा कॉलोनी में दो लड़कियों की शादी सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश के भठ्ठा परसौल के रहने वाले छजुआ ने बताया कि उनकी दो पोतियों प्रीति व राखी की शादी 17 मई को तय हुई थी

लेकिन लॉक डाउन के कारण शादी होने में दिक्कत हो रही थी। जानकारी न होने के कारण उन्हें मंजूरी मिलने में ही परेशानी हो रही थी। राष्ट्रीय जाट एकता मंच के अध्यक्ष संदीप बहादरपुर ने बताया कि उन्होंने इलाके के पार्षद व अन्य सामाजिक लोगों के साथ मिलकर परिवार वालों को प्रशासन से मंजूरी दिलवाई व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विवाह सम्पन्न कराया गया। दोनों पक्षों से केवल पांच पांच लोग ही शामिल किए गए। इस दौरान वार्ड 36 के पार्षद दीपक यादव और आरडब्लूए के प्रधान बालकिशन व अजय भाटी भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago