Categories: Faridabad

एक ही परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, लड़की देख वापस लौट रहा था परिवार

सड़क हादसे में सेक्टर-19 के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। यह सड़क हादसा महेन्द्रगढ जिले के झगडौली नहर के पास हुआ।

यह हादसा निजी बस और वैगनआर कार की भिड़ंत के कारण हुआ जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। बस में बैठी सवारियों और आस पास के लोगों ने कार में बैठें लोगों को निकाला।

एक ही परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, लड़की देख वापस लौट रहा था परिवार

यह हादसा तब हुआ जब सभी भाई अपने छोटे भाई जितेंद्र छाबड़ा के लिये फ़रीदाबाद से महेन्द्रगढ लड़की देख कर वापस लौट रहे थे। मरने वालों की पहचान सुरेश छाबड़ा उम्र 60, योगेश छाबड़ा उम्र 55, जितेंद्र छाबड़ा उम्र 40 और इनकी बहन संतोष सहगल उम्र 52 साल की थी जिन्होंने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया।

सब भाइयों में मृतक सुरेश सबसे बड़े थे जिनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। दुसरे भाई योगेश के 2 बेटे है। उनकी बहन संतोष के भी 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

बड़े भाई सुरेश ESI रीजनल ऑफिस से रिटायर्ड थे, योगेश बैंक आफ इंडिया खान मार्केट दिल्ली में सीनियर मैनेजर थे, जितेंद्र फूड कॉर्पोरेशन आफ इंडिया दिल्ली में कार्यरत थे।

यह सब जानकारी इंदिरापुरम में रहने वाले उनके मामा ने दी। बहन संतोष सरकारी टीचर थी और 11 सेक्टर फरीदाबाद की निवासी थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago