Categories: Faridabad

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी ने भरा दम , बल्लभगढ़ में वॉल पेटिंग से सुंदर होगा शहर

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय बल्लभगढ़ शहर वासियों के सहयोग से शहर में वाल पेटिंग करके सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ताकि आम जनता इससे प्रेरित होकर स्वच्छता अभियान की भागीदार बन सके।

स्वच्छता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग करके लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने अंबेडकर चौक पर खड़े होकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी दिशा निर्देश ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी ने भरा दम , बल्लभगढ़ में वॉल पेटिंग से सुंदर होगा शहर

एसडीएम अपराजिता ने एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ट्रैफिक व्यवस्था की टीम के साथ बल्लभगढ़ के बाजारों में विशेष तौर पर अंबेडकर चौक, अग्रसेन चौक,बस स्टैंड सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखें।

मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की पार्किंग कंट्रोल करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता बाजारों में निर्बाध रूप से सड़कों पर आवागमन कर सके।


एसडीएम अपराजिता ने सिटी पार्क का विशेष तौर पर निरीक्षण किया। वहां पर पड़ी गंदगी के बारे में एमसीएफ के सफाई निरीक्षक बृजमोहन शर्मा और इकोग्रीन के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान के तहत बल्लभगढ़ के सभी पार्कों में साफ सफाई रखना सुनिश्चित करें।

शहर की सुन्दरता बनाने और सौंदर्यकरण करने में अपना योगदान दें। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत बल्लभगढ़ के सौंदर्य करण के लिए वॉल पेंटिंग करने पर संभारीय फाउंडेशन के अभिषेक देशवाल, सोनाली शर्मा, शुभम टांगरी का सिटी पार्क की दीवारों पर वाल पेंटिंग करके लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद किया।

वॉल पेंटिंग के लिए संभारीय फाउंडेशन को सोनू नवचेतना फाउंडेशन भी अपना पूरा सहयोग दे रही है। एसडीएम अपराजिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने बल्लभगढ़ को स्वच्छ बनाने में अपनी स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि स्वावलंबन के तहत स्वच्छता अभियान में आम जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने शहर की समाजसेवी संस्थाओं तथा एनजीओज के जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी स्वच्छता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग करवाने में अपना सहयोग दें ताकि लोगों को लोग स्वच्छता से प्रेरित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

वाल पेटिंग के अलग अलग ईलाके को गोद लेकर वहां पर वाल पेटिंग करवा कर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को सौंदर्यीकरण करने में अपना सहयोग दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago