Categories: Faridabad

6 साल की उम्र में अविराज बने फरीदाबाद के सबसे छोटे गोल्फर , गुरु अर्जुन से सीखे गुर

फरीदाबाद : आपने वो पंक्ति तो सुनी होगी की “छोटा पैकेट बड़ा धमाका ” इस लाइन को एक 6 साल के नन्हें बच्चे ने सिद्ध करके दिखाया है। बच्चे बचपन से ही खास होते है यह तो आप सभी जानते है लेकिन कुछ बच्चे अलग हुनर लेकर पैदा होते है आपको बता दे की 6 साल के अविराज कालिया ने सबसे छोटे गोल्फर का खिताब अपने नाम किया है।

आपको बता दे कि यह प्रतियोगिता छोटे बच्चों और युवाओं के लिए फ़रीदाबाद गोल्फ क्लब द्वारा अरावली कप प्रतियोगिता जो की स्टड द्वारा प्रायोजित 17 जनवरी को आयोजित की गई थी। यह प्रायोजित अर्जुन मालिक गोल्फ़ कप द्वारा एक पहल थी।

6 साल की उम्र में अविराज बने फरीदाबाद के सबसे छोटे गोल्फर , गुरु अर्जुन से सीखे गुर

इसमें सबसे कम उम्र के प्रतिभागी अविराज कालिया थे। क़रीब 70 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। अविराज कालिया ने इतनी छोटी सी उम्र में पहली बार गोल्फ में हिस्सा लिया और बड़े अच्छे तरीक़े से खेला । अविराज ने सभी 9 होल को पूरा किया और ऐसा करके वो सबसे कम उम्र के गोल्फर बन गए।

अविराज शिव नाड़र स्कूल फ़रीदाबाद में पढ़ते है। अभी अविराज गोल्फ़ कोच अर्जुन मालिक से गोल्फ़ खेलना सीख रहे है। बातचीत के दौरान अर्जुन मालिक ने कहा कि आज कल बच्चें क्रिकेट खेलना ज़्यादा पसंद करते है और गोल्फ़ को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद में गोल्फ को बढ़ावा देना और शहर में गोल्फ खेलने वाले बच्चों को स्पॉटलाइट के तहत रखना और उन्हें प्रेरित करना है।

अविराज को मिला गुरु का मार्गदर्शन

कोई भी ज्ञान बिना गुरु के संभव नही है चाहे वो खेल जगत ही क्यों ना हो , एक अच्छा गुरु अपने शिष्यों के जीवन मार्ग को कुशल बनाने के लिए लग्न और मेहनत की नीवं रखता है अविराज को भी अर्जुन के रूप में एक बेहतर गुरु मिले है ।

जिसने ना सिर्फ अविराज को खेल के प्रति रुचि जगाई है बल्कि अविराज को गोल्फ की बारीकियां सीखने का भी मौका मिल रहा है कोच अर्जुन के साथ अविराज बहेतरीन मार्गदर्शन में अपना गोल्फ खलने की प्रैक्टिस भी कर रहे है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago