Categories: Faridabad

अब जिलेवासियों को मिलेगी स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

फरीदाबादवासियों को जल्द ही पार्किंग व्यवस्था से संबंधित एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड जिलेवासियों को ऑटोमैटिक सेंसर लैस पार्किंग सुविधा देने जा रहा है।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा पार्किंग व्यस्था के लिए ब्लू प्रिंट बनने में भी जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पहली स्मार्ट पार्किंग ओल्ड फरीदाबाद पुरानी सब्जी मंडी की जगह पर बनाई जाएगी।

अब जिलेवासियों को मिलेगी स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

एक समय पर यहां करीब ढाई सौ वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। यहां पर गाड़ी खड़ी करने में दो मिनट का समय लगेगा। इस योजना पर करीब 15 करोड़ रूपए तक खर्च किए जायेंगें। यह पार्किंग व्यवस्था कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से संचालित होगी।

दरअसल, जिलेवासियों के लिए पार्किंग की समस्या एक बहुत समस्या है। पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था ना होने के कारण आमजन अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे ही खड़ी कर देते है, जिससे सड़क का आधा हिस्सा घिर जाता है और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बात करे फरीदाबाद के बाजारों की तो चाहे वो एनआईटी की मार्किट या ओल्ड मार्किट या बल्लबगढ़ की पार्किंग की समस्या वहां हमेशा ही बनी रहती है।

इसी तरह सेक्टरों में लोग अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ी कर देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित क्युआरजी अस्पताल के सामने खाली जगह पर सात मंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी की है। इसकी योजना भी बनाई जा रही है। जल्द ही इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। टेंडर के अनुसार 2022 तक लोगों को यह स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था सौंप दी जाएगी।

स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था में मिलेगी ये सुविधा
पार्किंग व्यवस्था में लोग मोबाइल ऐप के जरिए यह पता कर सकेंगे की पार्किंग के लिए जगह या नही। लोगों जीपीएस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पार्किंग स्टेशन में कहां पर कितनी गाड़ियां खड़ी होगी और कितनी गाड़ियां अभी खड़ी है ,इन सब चीजों से संबंधित भी सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इतना ही नहीं सभी पार्किंग में सीसीटीवी लगे होंगे। सभी पार्किंग स्टेशन्स के एंट्री और एगिस्ट प्वाइंट पर सेंसर लगेंगे। पार्किंग में सोलर एलईडी लाइट्स भी लगेगी।

Written by – Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago