Categories: Press Release

डीसीपी ट्रैफिक ने बी. के चौक से शुरू किया सड़क सुरक्षा माह, यातायात नियमों के बारे में किया जाएगा जागरूक

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक सुरेश कुमार ने फरीदाबाद के बी के चौक से यातायात सुरक्षा माह का शुभारंभ किया।

इस आयोजन में सुरेश कुमार के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, जयपाल वह अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सुरेश कुमार ने यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को फूल देखकर यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा की दृष्टि से नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि नागरिक वाहनों पर यात्रा करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना में होने वाले शारीरिक नुकसान से बचाव के लिए हेलमेट पहने।

गाड़ी से यात्रा करने वाले सीट बेल्ट लगाएं और वाहनों को तेज गति सीमा से अधिक न चलाएं जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके और दूसरों को भी इससे होने वाले जान व माल के नुकसान से बचाया जा सके ।

धुंध के चलते वाहनों को दुर्घटना से बचाने के लिए गाड़ियों के आगे वह पीछे दोनों तरफ रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा गया ताकि रिफ्लेक्टर की चमक से आगे आने वाले वाहन का अंदाजा लगा कर दुर्घटना से बचा जा सके।

सुरेश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों का चालान किया जाएगा। इसलिए अपनी जान के साथ साथ आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए नियमों का पालन अवश्य करें।

इस प्रकार आप सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंच सकेंगे और अपने परिवार के साथ अपनी खुशियों को बरकरार रख सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago