फ़रीदाबादवासी इन ठगों से रहें सावधान, बरते ऐसी सावधानियां

जिले में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग औद्योगिक नगरी के लोगों को लगातार अपने मायाजाल में फंसा रहे हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में पुलिस उन तक पहुंचने में लाचार साबित हो रही है। कुछ दिनों पहले तक साइबर अपराध के रोज औसतन 4 मामले सामने आ रहे हैं। फरीदाबाद के लोग आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

आपको मोबाइल रिमोट पर लेकर खाता साफ करने वाले साइबर ठगों से भी सावधान होने की जरूरत है। सामान्य मामलों को पुलिस सुलझा लेती है, लेकिन ठगी के ज्यादातर मामले अनसुलझे रह जाते हैं।

फ़रीदाबादवासी इन ठगों से रहें सावधान, बरते ऐसी सावधानियां

आप सभी को कुछ अधिक सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। साइबर ठग आपको ठगने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते हैं। कभी सोशल मीडिया को तो कभी ई-मेल और टोल फ्री नंबर के सहारे ठगी को अंजाम दिया जाता है। साइबर अपराध शाखा के पास पिछले साल अब तक 650 से अधिक शिकायतें आई हैं, इनमें ऑनलाइन ठगी की शिकायतें सबसे अधिक हैं।

ऑनलाइन ठग, मैजिक पेन ठग सभी से सचेत रहने की आवश्यकता है। ठग हमेशा घात लगाए रहते हैं कि कब आप लापरवाह बनें और वो आपकी मेहनत की कमाई पर हाथ फेर दें। इसलिए साइबर ठगों के खिलाफ आपकी सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है। आपकी सावधानी ठगों को ठेंगा दिखा सकती है।

सावधानी और सतर्कता के ज़रिये आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। पुलिस ने भी लोगों से मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल से सतर्क रहने और बैंक संबंधित जानकारी किसी को न बताने की अपील है। आज कल ऐसे मामले भी बहुत आ रहे हैं जिनमें, साइबर ठग गूगल स्टोर से एक खास एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं, इसके बाद संबंधित व्यक्ति का मोबाइल कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं। उससे खाते की सारी जानकारियां हासिल कर खाता साफ कर डालते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago