Categories: FaridabadIndia

जानिए अभी क्या है सोने चांदी का रेट और जून तक कितना होगा महंगा ।

लॉक डाउन के साथ साथ मंहगाई ने भी अपना रूप रंग दिखाना शुरू कर दिया है । लॉकडाउन के आगे बढ़ने के साथ साथ सोने की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। यही कारण है कि घरेलू वायदा बाजार में सोना सोमवार को अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

सोमवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 389 रुपये की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 47,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव भी सोमवार सुबह अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। यह 391 रुपये की बढ़त के साथ 47,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम बढ़ते ही नज़र आ रहे है ।1 अप्रैल 2020 को सोना 24 कैरट सोना 41670 की राशि में आया था उसके बाद इसके दाम निरन्तर बढ़ रहे है ।

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की आज की तारीख में फरीदाबाद में सोने की खरीद करने जाएंगे तो आपको 22 कैरट सोना आपको 46,120 और 24 कैरट सोना आपको 47,120 प्रति 10 ग्राम मिलेगा । यदि आंकड़ों कि बात करे तो पिछले 1 महीने से सोने के दामों में 11 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है ।

वैश्विक कीमतों में उछाल और लॉकडाउन के आगे बढ़ने के कारण सोने की घरेलू वायदा कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है।

उधर चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 2.79 फीसद या 1,302 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 48,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

इस महामारी का ऐसे वैश्विक स्ट्र पर दिखना शुरू हो चुका है ।अभी तो पूर्ण तरह से इस वायरस को हराया नहीं गया कि मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।अभी हाल फिलहाल तो सोना चांदी के दाम बढ़े है लेकिन सरकार की खाली हुई तिजोरी को भरने के लिए भविष्य में मंहगाई उच्चतम स्तर पर आ सकती है ।इस बीमारी का जल्द से जल्द देश से निकलना अब अनिवार्य हो चुका है ।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago