Categories: Politics

महामारी ने सबसे पहले भारत के आगे घुटने टेके : राजेश नागर

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर का नहरपार स्थित अजय नगर में जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक को फूलमालाओं से लाद दिया और ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज भारत और हरियाणा में भाजपा की सरकारों हर घर विकास का रंग पहुंचाने में लगी हुई हैं। कोरोना महामारी पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में हारी है। यह बात रिकॉर्ड पर आ चुकी है। हमने सबसे ज्यादा किफायती और परखी हुई वैक्सीन बनाई है।

महामारी ने सबसे पहले भारत के आगे घुटने टेके : राजेश नागर

जिसे दुनिया के अन्य देश भी हमसे मांग रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह मोदी जी के कुशल नेतृत्व और भविष्य को भांपने की क्षमता के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत मेें चल रहा है।

जिसे बड़े संयोजित तरीके से चलाया जा रहा है। पूरे कोरोना काल में भारत में महामारी के दौर में भी कालाबाजारी नहीं हुई, यह भाजपा सरकारों की कुशलता को दिखाता है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि सभी लोग अपना नंबर आने पर निश्चिंत होकर कोरोना वैक्सीन लगवाएं और बीमारी के डर को दूर भगाएं। हम पहले से भी ज्यादा शक्ति के साथ देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी दिन रात प्रदेश के विकास के लिए काम करने में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर अजय नगर एक ब्लॉक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक श्री राजेश नागर को अपना एक मांगपत्र भी सौंपा, जिसमें स्थानीय विकास की मांगें शामिल रहीं। जिन्हें जल्द ही पूरा करने की बात विधायक राजेश नागर ने कही।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र सहित विनोद, नगेंद्र तिवारी, अजीत कुमार, सुभाष सक्सेना, रामकुमार, आरएच शर्मा, अनिल मिश्रा, सुभाष शर्मा, रामप्रसाद ठाकुर, सहीराम, लक्ष्मी महतो, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील ठाकुर, रामचंद्र मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, विरेंद्र, रामबीर सरदार, अजब चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago