अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी कतारों में, मिस्ड कॉल से मिलेगी ये जबरदस्त सुविधा।

प्रदेश भर में हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल सर्विस शुरू की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं को एक मिस कॉल के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा जिससे वह अपना बिजली बिल डाउनलोड कर भुगतान कर सकते है।

बिजली निगम के प्रवक्ता के अनुसार उत्तर हरियाणा बिजली निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल के माध्यम से अपने बिल के बारे में जानकारी ले सकते है। उत्तरी हरियाणा बिजली निगम के उपभोक्ता 7087019636 नंबर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 7082102200 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर ऑनलाइन माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा लाभ
बिजली विभाग द्वारा मिली इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिजली मीटर अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। सब्सिडी और इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को आधार अपडेट करवाना होगा तभी सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल के लिए मीटर रीडर और डिलीवरी का इंतेज़ार नही करना पड़ेगा।

अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी कतारों में, मिस्ड कॉल से मिलेगी ये जबरदस्त सुविधा।

वही बात करे फरीदाबाद की तो जिले में बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही के मामले भी आए दिन सामने आते रहते हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। निगम द्वारा समय पर बिजली बिल की डिलीवरी नही की जाती है वहीं बिल में गड़बड़ी देखने को मिलती है।

वही हाल ही में बिजली निगम द्वारा फरीदाबाद सहित कुछ अन्य जिलों में प्रीपेड बिलिंग की सुविधा शुरू की गई है। प्रीपेड कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को कोई भी अन्य सिक्योरिटी जमा नही करवानी होगी।

ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि बिजली निगम द्वारा आम जनता को दी जाने वाली ये सुविधा आम जनता के लिए कितनी कारगर सिद्ध हो पाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago