अब यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, प्लान हो रहा तैयार

यमुना एक्सप्रेस वे पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ सकती है। अगर सबकुछ योजना के हिसाब से चला तो जल्द ही यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हाइस्‍पीड ट्रेन दौड़ेगी। बुलेट ट्रेन से यात्री दिल्ली से चलकर नोएडा एयरपोर्ट तक 21 मिनट में पहुंच जाएंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के पास बुलेट ट्रेन योजना की प्राथमिक रिपोर्ट पहुंच गई है।

यमुना एक्सप्रेस वे हमारे लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने जा रहा है। दिल्‍ली-वाराणसी हाइस्‍पीड रेल कॉरीडोर यहां से होकर गुजर सकती है। पहले लड़ाकू विमान का ट्रायल और अब इस पर हाइस्पीड ट्रेन दौड़ाने की तैयारी की जा रही है।

अब यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, प्लान हो रहा तैयार

दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन नोएडा एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर दौड़ेगी। जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्‍सप्रेस वे के दोनों ओर की सड़कों के बीच में हाइस्‍पीड रेल का कॉरिडोर बनाया जा सकता है। योजना के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में हाइस्‍पीड रेल का स्‍टेशन बनाया जा सकता है।

सरफेस पर एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के सहारे इसका ट्रैक बनाने की योजना है। एयरपोर्ट की निर्माणकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन को पत्र भेजकर टर्मिनल बिल्डिंग में स्टेशन बनाने का आग्रह किया है। इससे पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिग का ट्रायल हुआ था। जिससे कि आवश्यकता होने पर मथुरा और इसके आसपास से लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और उड़ान भरी जा सके।

हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन, एक्सप्रेसवे की दोनों सड़कों के बीच की जगह में एक कॉरिडोर बनाने की प्लानिंग कर रहा है। दिल्ली से वाराणसी तक कुल 816 किलोमीटर लंबा सफर मात्र चार घंटे में पूरा हो जाएगा। बुलेट ट्रेन एक्सप्रेसवे के समानांतर जेवर तक जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago