देश में चौथे नंबर पर फरीदाबाद, कोई नही ले पा रहा राहत की सांस।

लोगों को फिलहाल प्रदूषण से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। दो दिन राहत के बाद एक बार फिर जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर पहुंच गया है। यह प्रदूषण की खतरनाक श्रेणी में आता है।

मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 416 दर्ज किया गया। इससे देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में फरीदाबाद चौथे स्थान पर रहा। वहीं, 436 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले स्थान पर रहा।

कोहरा छाने व ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषित कण भारी होकर जमीन के करीब आ गए हैं। वहीं हवा की गति थम सी गई है। इससे प्रदूषित कण एक जगह ही थम गए हैं।

देश में चौथे नंबर पर फरीदाबाद, कोई नही ले पा रहा राहत की सांस।

बीते दो दिनों से फरीदाबाद का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में बना हुआ था। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था और शुक्रवार को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शनिवार को 416 एक्यूआई रहा।

हालांकि हवा चलने से रविवार को एक्यूआई में गिरावट देखने को मिली थी। रविवार को एक्यूआई 297 दर्ज किया गया था। दो दिन से हवा फिर प्रदूषित होने लगी है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र में एक्यूआई 431 और एनआईटी क्षेत्र में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया।

बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 320 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश के अनुसार कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हल्की हवा चलने के बाद यह कम होने लगेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago