Categories: India

तिगांव के गांव बद्रोला में 5 दिन से बिजली नहीं, लॉक डाउन में नहीं हो रही सुनवाई

तिगांव के गांव बद्रोला में 5 दिन से बिजली नहीं, लॉक डाउन में नहीं हो रही सुनवाई : जिला फरीदाबाद को अद्योगिक नगरी कहा जाता है और यहां ग्रामीण क्षेत्र की भी अपने आप में ही एक पहचान है ।अधिकतर बड़ी बड़ी कंपनी ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित है ।

जिनमे से तिगांव विधान सभा क्षेत्र का इलाका सबसे बड़ा और सबसे अधिक गांव का क्षेत्र है । यदि गौर करा जाए तो फरीदाबाद जिले में आने वाले कई गावों को विकसित कर दिया गया है ।


लेकिन अभी भी कुछ गांव ऐसे है जहां आज भी लोग परेशानियों का सामना कर रहे है ।परेशानियां जैसे कि बिजली, पानी ,सड़क इत्यादि परेशानियों का कई गांव सामना कर रहे है ।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के बद्रोला गांव में पिछले 5 दिनों से बिजली नहीं आ रही है । जिसकी वजह से किसानों को परिस्थिति इस महामारी के दौरान और भी ज़्यादा दुखदाई हो चुकी है ।

किसान की फसल , हरा चारा,सब्जियों की खेती बर्बादी कि ओर जा रही है । किसानों को खेतों में पानी देना होता है , रात के समय भी खेत कि रखवाली करनी होती है इस दौरान केवल बिजली ना होने से उनका काम कई गुना बढ़ जाता है ।

ग्रामीण क्षेत्र में लॉक डाउन के दौरान रियायत तो दे दी गई है लेकिन बिजली विभाग लापरवाही उन्हें लॉक डाउन से भी अधिक परेशानी में डाल रहे है । बिजली ना आने के कारण गांव बद्रोला में किसानों की बढ़ती परेशानी का उपाय बिजली विभाग ही हल कर सकता है । इसलिए इस गांव की सहायता के लिए जिला प्रशासन फरीदाबाद का ध्यान इस गांव की ओर जल्द से जल्द चला जाए तो किसानों के लिए भारी नुकसान होने से बचाया जा सकता है ।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago