निगम में इन संसाधनों की है भारी कमी, अधिकारी बोले, जल्द मिल जाएगा सामान।

नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने बताया कि वर्तमान में करीब 3500 सफाईकर्मी नगर निगम के तीनों जोन ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ में कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों के पास सफाई के लिए संसाधन तक उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने बताया दो माह पहले 3000 झाडू, कूड़ा उठाने के लिए 300 रेहड़ी और 100 रिक्शा की डिमांड निगम प्रशासन से की गई थी। कई बार पत्राचार भी किया गया, लेकिन अभी तक उक्त सामान नहीं मिला। यही नहीं कर्मचारियों के पास मास्क और दस्ताने तक नहीं है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के इंचार्ज एवं एडीशनल कमिश्नर इंद्रजीत गुलेरिया का कहना है कि कर्मचारियों की डिमांड उनके पास आ गई है। जल्द ही निगम कमिश्नर से अप्रूवल लेकर सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। निगम प्रशासन स्व्चछता सर्वेक्षण को लेकर सतर्क है। हमारा प्रयास होगा कि कहीं कोई कोताही न हो।

निगम में इन संसाधनों की है भारी कमी, अधिकारी बोले, जल्द मिल जाएगा सामान।

इस स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरवासियों का फीडबैक बहुत मायने रखता है। ऐसे में निगम अधिकारी अपने जानकार आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर उनसे शहर के बारे में अच्छा फीडबैक देने की कोशिश करने में लगे हैं। जबकि शहर की जमीनी हकीकत कुछ और है। ऐसे में रैंकिंग कितनी सुधर पाएगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

शहर में एक मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। केंद्र सरकार की टीमें फरीदाबाद आकर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगी। लेकिन नगर निगम के सफाई कर्मचारी संसाधनों का रोना रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन ने दो माह पहले तत्कालीन निगम कमिश्नर यश गर्ग से मुलाकात कर उनसे 3000 झाडू, 300 रेहड़ी और 100 रिक्शा की डिमांड की थी, लेकिन अभी तक सामान नहीं मिला।

निगम अधिकारियों की मानें तो आर्थिक बदहाली के चलते नगर निगम संसाधन उपलब्ध नहीं करा पा रहा। टैक्सेशन ब्रांच जो टैक्स की रिकवरी करती है उसे कर्मचारियों के वेतन और ठेकेदारों के पेमेंट पर खर्च कर दिया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago