Categories: FaridabadHealth

ठंड का कहर अब भी जारी, घने कोहरे और प्रदूषण ने किया जीना बेहाल

पिछले कुछ हफ्तों से देश में सबसे ज़ादा प्रदूषित रही फरीदाबाद कि सड़कें। मौसम विभाग के मुताबित शनिवार को वायु गुण सूचकांक 416 रहा। बढ़ती सर्दी और प्रदूषण से लोगो को काफी दिक्कतें और परेशानियां उठानी पड़ी।

सर्दी कि कारण से हर साल वायु प्रदूषण बढ़ता नज़र आता है जिसके चलते सुबह दफ्तर जाने वाले व्यक्तिओ के लिए यह दुविधा बन जाती है।शनिवार को प्रदूषण के कारण फरीदाबाद चौथे स्थान पर रहा वहीँ ग्रेटर नोयडा पहले, नोयडा दूसरे तो गाजियाबाद तीसरे स्थान पर था।

ठंड का कहर अब भी जारी, घने कोहरे और प्रदूषण ने किया जीना बेहाल

ठण्ड से ठिठुर रहे कुछ लोगो को हर वर्ष अपनी जान गवानी पड़ जाती है तो वहीं बढ़ते प्रदूषण से साँस लेने में दिक्कते होती है। सुबह के समय सड़कों पर छाया कोहरा काफी खतरनाक साबित होता है, क्योंकि हवाओ में चल रही धुंध, वाहनों से निकला धुँआ, और मशीनो के निर्माण से हवा में आयी गन्दगी जिससे नजदीकी चीज़े नहीं दिख पाती और इसके कारण कई जगहों पर एक्सीडेंट्स जैसी घटनाएं हो जाती है।

डॉक्टरों के मुताबित ऐसी व्यवस्था में लोगो को सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। हर साल सर्दी के साथ साथ वायु प्रदूषण में भी कोई गिरावट नहीं होती। कुछ दिनों पहले बल्लबगढ़ के पुलिस चौकी के इंचार्ज उमेश कुमार ने प्रदूषण के तहत कुछ जानकारियां दी।

उनका कहना है कि सड़कों पर जगह जगह कूड़ा फैला हुआ होता है और ऐसे में लोग कभी कभी में कूड़े को आग लगाकर प्रदूषण फैलते है। इन छोटी छोटी चीज़ो कि समझ हम सबको रखनी बहुत जरूरी है, और प्रदूषण को कम करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना चाहिए।

बात दे शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। फ़िलहाल दिन में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाओ का भी चलना जारी है लेकिन शाम और सुबह को ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago