Categories: Uncategorized

महामारी के दौरान ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता- डीसी यशपाल


जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल महोत्सव का आयोजन एनआईटी स्थित बाल भवन में किया गया। जिसमें ऑनलाइन आयोजित कराई गई प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। बाल महोत्सव में जिला उपायुक्त व बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महामारी के दौरान ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता- डीसी यशपाल

स्कूली छात्र छात्राओं ने बड़ी बेहतर तरीके से वेलकम गीत गाकर उनका स्वागत किया और हरियाणवी संस्कृति का अच्छा प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ.साथ उनके माता पिता भी शामिल हुए। डीसी यशपाल यादव ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा महामारी के चलते बच्चों के ऑनलाइन कंपटीशन कराई गई थी। इस कंपटीशन में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन कर अपनी कला को दर्शाया। इसमें ड्राइंग पेंटिंग डांस योगा सहित अनेक विषय शामिल रहे।

कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए बच्चों के माता-पिता ने बच्चों को इसके लिए प्रेरित किया यह बहुत अच्छी बात रही । जिला बाल कल्याण अधिकारी व उनकी टीम द्वारा द्वारा कंपटीशन को बेहतर तरीके से कराना और कंपटीशन के जजमेंट करना काफी मेहनत का कार्य रहा और उन्होंने इसे बड़ी सरलता से अपने जज्बे से न्याय पूर्वक किया यह प्रसन्नता का विषय है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई का पात्र बना बताया । जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों के अलावा निर्णायक मंडल के 30 सदस्यों को भी सम्मानित किया । मंच का संचालन उदय चंद लेखाकार ने बड़ी कुशलता पूर्वक किया । जिला बाल अधिकारी एसएस खत्री कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद किया ।


इस अवसर पर प्रदीप बेरी, वीरभान, बिजेंद्र फौजदार, गुलाब सिंह, गीता सिंह, भारद्वाज, रविंदर कुमार, रूद्र किशोर शर्मा, अंजू यादव, विनोद कुमार, प्रवीण गर्ग ,मनोज कुमार सुखबीर दहिया, लखन सिंह लोधी, मांगेराम, सुमित्रा, हरजिंदर कौर , मीना खत्री सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago