Uncategorized

नगर निगम का ट्विटर हैंडल है सिर्फ़ नाम का, जनता के ट्वीट का नही मिलता जवाब

नगर निगम फरीदाबाद अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा से ही चर्चें में बनी रहती है। नगर निगम के लापरवाही के चर्चें जगजाहिर है, कुछ इसी तरह का हाल नगर निगम के ट्विटर हैंडल का भी है जहां लोग अपनी समस्याएं तो ट्वीट करते परंतु उसका समाधान तो क्या निगम की तरफ से कोई जवाब ही नहीं मिलता।

दरअसल, कोरोना काल में लोगों ने सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने तथा समय को बचाने के लिए अपनी समस्याओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू किया परंतु नगर निगम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायतों का समाधान तो दूर जवाब तक नही मिलता।

नगर निगम का ट्विटर हैंडल है सिर्फ़ नाम का, जनता के ट्वीट का नही मिलता जवाब

नगर निगम के आईटी ब्रांच द्वारा ट्विटर हैंडल बनाया गया है जिस पर हर रोज 20 से 30 शिकायतें आती है परंतु नगर निगम उन समस्याओं का समाधान करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।

वही इस पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त और जिला उपायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि नगर निगम के ट्विटर हैंडल पर आने वाली समस्याओं का रिकॉर्ड रखना और समाधान करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। हर एक शिकायत का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारी के पास शिकायत फॉरवर्ड कर दी जाएगी।

आपको बता दे कि नगर निगम क्षेत्र में जनता मूलभूत सुविधा के लिए परेशान रहती है। पानी, सीवर ओवरफ्लो, स्ट्रीट लाइट्स की समस्या तो लगभग निगम के हर वार्ड में बनी हुई है। जनता अपनी शिकायत लेकर निगम कार्यालय जाती है और लिखित शिकायत देकर आती है।

परंतु अधिकारी के अपनी कुर्सी पर होने पर जनता बस डिजिटल माध्यम से ही अपनी समस्या का समाधान कर करवा सकती है। इस ट्विटर हैंडल पर जनता अपनी समस्याओं को लेकर ट्वीट तो करती है परंतु नगर निगम की तरफ से इसका कोई जवाब नही मिलता।

जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर सभी विभागों को डिजिटल करने के आदेश दिए है वही नगर निगम अपने ट्विटर हैंडल पर आए हुए समस्याओं का जवाब तक नहीं देता। ऐसे में देखना होगा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हरियाणा को डिजिटल दुनिया से जोड़ने वाला सपना कितना सार्थक हो पाता है ।

Written By : Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago