ताकत का नशा: पुलिस वाले का ये शाही अंदाज देख DSP रह गया भौचक्का, कह दी ये बात…

कहते है सत्ता और पॉवर का नशा सबसे बड़ा नशा होता है यह कहावत भारत की व्यस्था पर तो बिल्कुल सटीक बैठती है। अगर देश में किसी भी व्यक्ति को सत्ता प्राप्त होती है तो उनके तेवर बदलने में जरा भी वक्त नहीं लगता चाहे वो नेता जी हो या पुलिसिया बाबू है। ऐसा ही एक मामला पानीपत से सामने आया है जहां सिविल अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मसाज करवा रहा था।

दरअसल, अस्पताल और उसके आसपास बढ़ती वारदातों को देखते हुए एसपी पानीपत ने एक नई पुलिस चौकी खोलने के निर्देश दिए। ऐसा उन्होंने सिविल अस्पताल के आस पास बढ़ती अपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर किया।

ताकत का नशा: पुलिस वाले का ये शाही अंदाज देख DSP रह गया भौचक्का, कह दी ये बात...

एसपी की ओर से सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ की सुरक्षा के लिए चार पुलिस कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए थे। उसी के चलते सिपाही सुनील को तैनात किया गया था परन्तु पॉवर का नशा कहे या उच्च अधिकारियों से सिपाही की निडरता साहब जी अपनी ड्यूटी छोड़ पुलिस बूथ में मसाज करवाने लगे।

जब सिपाही सुनील को ऑन ड्यूटी मालिश करवाते पकड़ा गया तो सिपाही अर्धनग्न अवस्था में था और मसाजकर्ता गुलाब से उनकी मालिश कर रहा था।

जब इस बारे में सिपाही से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसको शरीर में थकावट महसूस हो रही थी, वो इसलिए मालिश करवा रहा था। सिपाही के पकड़े जाने पर वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। इस बारे में डीएसपी सतीश से बात की गई तो कहना था कि मीडिया के माध्यम से मामला मेरे संज्ञान में आया है।

विभाग द्वारा मामले में तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी का कहना था कि अगर सिपाही मामले में दोषी पाया जाता है तो उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल सिपाही की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Written By : Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago