गोदाम से सिगरेट चुराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा , दो को भेजा जेल , एक दो दिन की रिमांड पर

क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने गोदाम से सिगरेट चोरी करने के आरोप में चार आरोपियों रवि, कमल, पवन और अरुण को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिसमें उनके कब्जे से 7 लाख 70 हजार रुपए कीमत के 5700 सिगरेट के पैकेट व वारदात में प्रयोग ऑटो बरामद किया गया है।

गोदाम से सिगरेट चुराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा , दो को भेजा जेल , एक दो दिन की रिमांड पर


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पवन एनआईटी 5 में स्थित रामा इंटरप्राइजेज नामक सिगरेट के गोदाम में 1 साल पहले कार्यरत था। इसलिए आरोपी को वहां पर रखे सारे सामान की जानकारी थी। पिछले महीने 23 दिसंबर 2020 को आरोपी पवन ने अपने दो अन्य साथियों रवि और कमल के साथ मिलकर गोदाम से 300 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट के चोरी किए थे जिसकी कीमत लगभग ₹70000 रुपए है। इसके पश्चात 4 जनवरी 2021 को आरोपी पवन ने उन्हें दोनों साथियों के साथ मिलकर उसी गोदाम में सिगरेट के 5400 पैकेट चोरी किए जिनकी कीमत लगभग ₹700000 है। इस वारदात में आरोपी अरुण भी शामिल था .

जिसने सिगरेट को ले जाने के लिए ऑटो का बंदोबस्त किया था। 17 जनवरी 2021 को क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश सिंह को सूचना मिली कि आरोपी सिगरेट के पैकेट बेचने के लिए जा रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपी रवि के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी कमल और पवन के खिलाफ दो व आरोपी अरुण के खिलाफ चोरी का एक मुकदमा दर्ज है।
आरोपी पवन पुत्र राम इस वारदात का मुख्य आरोपी है जिसने चोरी की योजना बनाई थी। इससे पहले भी यह सिगरेट चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

आरोपी रवि उर्फ मलखान पुत्र राजेंद्र नशा करने का आदी है और इससे पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रवि ने 2019 में 180 ग्राम सोना चोरी करने की बात कबूली है। बुधवार को आरोपी पवन, कमल व अरुण को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं आरोपी रवि को सोना चोरी के मामले में दोबारा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें उससे वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago