Categories: Faridabad

एक साल से गुरुग्राम में बैठी है एफएमडीए की टीम, ना जाने कब बनेगा फरीदाबाद में ऑफिस

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण यानि एफएमडीए का कार्यभार अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण में नियुक्त अधिकारियों को ही दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले सेक्टर- 28 स्थित मेट्रो स्टेशन के अंदर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का कार्यलय स्थापित करने की योजना बनाई गई थी ।

जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है ,दरअसल, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का कार्यालय बनाने के लिए सेक्टर – 28 मेट्रो स्टेशन को चिन्हित किया गया था परन्तु अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति नही होने के कारण फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का कार्यभार गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण में नियुक्त अधिकारियों को इसका अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एक साल से गुरुग्राम में बैठी है एफएमडीए की टीम, ना जाने कब बनेगा फरीदाबाद में ऑफिस

इतना ही नही स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ गरिमा मित्तल ही एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य अधिकारी है। उनके अलावा यहां फरीदाबाद में एफएमडीए का कोई भी अधिकारी नही है। एफएमडीए की मीटिंग के दौरान डा. गरिमा मित्तल बैठक में भाग लेने के गुरुग्राम चली जाती है।

बता दे कि 2020 में एफएमडीए का कार्यालय सेक्टर-28 के मेट्रो स्टेशन में खोले जाने की योजना को स्वीकृति मिल गई थी। इस योजना पर काम भी शुरू हो गया था। कार्यालय 6 से 9 महीने में तैयार किए जाने का भी दावा किया गया था। इसके बाद शुरू हुए कोरोना काल में यह योजना ठप हो गई।

क्या कहना है अधिकारी का


स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ गरिमा मित्तल ने बताया कि एफएमडीए का काम अभी तक केवल फाइलों में ही चल रहा है। मुख्य रूप से मास्टर प्लान 2031 पर ही एफएमडीए काम करेगा। सेक्टर-28 के मेट्रो स्टेशन में फिलहाल कार्यालय न बनाने का निर्णय उच्च अधिकारियों ने लिया है। एफएमडीए के लिए जो भी बैठकें होंगी, उसके लिए हम गुरुग्राम जाते हैं।

क्या काम करता है एफएमडीए
एफएमडीए का कार्य मास्टर प्लान 2031 पर काम करता है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 2031 तक जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए डेडलाइन दिया गया है।

Written By : ROZY SINHA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago