Categories: HealthUncategorized

ठंड हुई कम प्रदूषण स्तर गिरा, लोगो ने गिरी राहत की सांस

देश भर में इस समय कुड़कुरी ठंड, घना कोहरा और तेज़ हवाएं चल रही है। लेकिन आज हरयाणा में निकली धूप से लोगो को मिली राहत। बुद्धवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 201 रहा और साथ ही तेज हवा के चलते एक्यूआई 215 दर्ज किया गया।

तेज हवा के कारण चलती हवाओ से प्रदूषण पैदा होता है जो सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां जैसे खासी, जुखाम, गले में बलगम बनना, आदि है।ठंड से ठिठुर रहे लोग आज खुश होते दिखे, क्योंकि काफी दिनों बाद आज मौसम साफ रहा।

ठंड हुई कम प्रदूषण स्तर गिरा, लोगो ने गिरी राहत की सांस

फरीदाबाद में आज खिली है सबसे प्यारी धूप। काफी दिनों से लोग सर्दी से परेशान थे क्योंकि बढ़ती ठंड से जिसके कारण उन्हें दफ्तर जाने में दिक्कतें आती है। मेट्रो में सफर कर रहे यात्रिओ को भी दिक्कते होती है। हरयाणा में आज 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया लेकिन हवाएं चलने के आशार्ड रहेंगे।

फरीदाबाद में कुछ दिनों पहले छाई धुंध जिसके चलते सारा दिन धूप नहीं निकली थी। तो वहीं हवाएं और शीतलहर से ठंड और बढ़ गयी थी। लेकिन आज राहत की सांस मिली।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरयाणा, चंडीगड़ में शीतलहर रहने की संभावना होगी। साथ ही मौसम विभाग ने लोगो को कोहरे की वजह से होने वाली परेशानियों के लिए अलर्ट जारी किया।

दिल्ली और हरयाणा जैसे राज्यों में कोहरे से आज राहत मिली। सुबह से आज हल्की धूप है। हरयाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं हिसार में 7.2 डिग्री, अम्बाला में 9.5 और सिरसा में 7.6 रहा। उत्तर भारत में मौसम का कहर कुछ अलग ही देखने को मिला। जैसे कि हर साल पहाड़ी इलाकों में अधिक बर्फीली हवाएं चलती है जिसके कारण वहां काफी ठंड देखने को मिलती है। बढ़ती ठंड के कारण वहां के लोगो का बुरा हाल है, क्योंकि घर से बाहर लोग जा नहीं सकते।

ठंड का कहर इतना ज्यादा है कि लोगो को प्रतिदिन आग जलाकर ठंड से बचना पड़ता है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलेंगी, साथ ही तापमान में बेहद गिरावट देखने को मिलेगी।

ठंड के साथ, सड़को पर छाया कोहरा भी लोगो को परेशान कर सकता है। उत्तर पश्चिमी भारत के इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री रहने की संभावना। वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया तो अमृतसर में घने कोहरे की चपेट में आए लोग। ऐसे में 22 से 24 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago