Categories: Faridabad

बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपया, निगम में छिड़ा युद्ध

सरकारी महकमें में अधिकारी और कर्मचारी के बीच मतभेद होना आम बात है और फरीदाबाद नगर निगम में तो ऐसे बहुत से कर्मचारी और अधिकारी है जिनके बीच ऐसा मतभेद देखने को मिलता है, ऐसा ही एक मामला संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान तथा नगर निगम कर्मचारियों का सामने आया है जहां नगर निगम कर्मचारी और प्रशांत अटकान आमने सामने आ गए है।

म्यूनिसिपल कॉर्पोरशन एम्पलॉयस फेडरेशन के कर्मचारियों ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशांत अटकान नगर निगम परिसर में संपत्ति कर वसूली के संबंध में गलत तथ्यों के आधार पर कर्मियों को जिम्मेदार ठहरा रहे है।


दरअसल, मंगलवार को प्रशांत अटकान ने कहा था कि नगर निगम ने केनरा बैंक से लीज और संपत्ति कर के करीब 1.5 लाख रुपए लेने है, अगर कर की वसूली नहीं हो पाती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी और बैंक प्रबंधन के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपया, निगम में छिड़ा युद्ध

अब बुधवार को फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जांगलान ने कहा कि संयुक्त आयुक्त ऐसा करके शाखा की छवि ख़राब कर रहे है। उन्होंने सांसद कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसको लेकर 22 जनवरी को कर्मचारी निगमायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।

इस पूरे मामले में संयुक्त आयुक्त अटकान का कहना है कि पिछले वर्ष 4 दिसंबर को तत्कालीन निगमायुक्त यश गर्ग ने केनरा बैंक से वसूली के लिए एक कमेटी बनाई थी, कमेटी ने अब तक इसको लेकर कोई रिपोर्ट पेश नही की है।

अगर बैंक प्रबंधन ने जानकारी दी है कि वह 6 फरवरी को निगम परिसर से बैंक को स्थान्तरित कर देंगे और कर वसूली की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों की ही बनती है।

अब देखना होगा कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान और म्यूनिसिपल कॉर्पोरशन एम्पलॉयस फेडरेशन के कर्मचारियों का ये मतभेद कब तक हल हो पाता है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago