सेशल मीडिया से कनेक्ट होंगें जिले के थाने, आमजन दे सकती है सुझाव – पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह

फरीदाबाद पुलिस की ओर से एक नई मुहिल शुरू की जा रही है। जिसमें वह जिले के थानों को आम जन के साथ सोशल मीडिया के जरिए जोड़ने कह कोशिश की जा रही है। जिससे आम जन तुरंत पुलिस को जिले की मुख्य खबरों के बारे में अवगत करवा सकेंगें। क्योंकि आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए है।


गुरूवार को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सभी जोन के पुलिस उपायुक्तों व सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ मीटिंग का ओयाजन किया। जिसमें आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक थाने का फेसबुक पेज बनाने के निर्देश दिए।

सेशल मीडिया से कनेक्ट होंगें जिले के थाने, आमजन दे सकती है सुझाव - पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह

उन्होंने कहा कि नागरिक संबंधित थाने के फेसबुक पेज से जुड़कर अपने विचार व्यक्त कर पाएंगे और पुलिस विभाग से संबंधित सुझाव भी साझा कर सकेंगे। पुलिस आयुक्त ने इसके साथ ही जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग धरना प्रदर्शन की आड़ में असामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते हैं। क्राइम ब्रांचए थाना व बीट अधिकारियों के द्वारा ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के लगभग 7 हजार लोग हैं। जिले के क्राइम ब्रांचए थाना व बीट अधिकारियों के पास इनकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे अपराधियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

क्राइम ब्रांचए थाना व बीट अधिकारियों द्वारा मोस्ट वांटेड अपराधियोंए पैरोल जंपर, बेल जंपर और किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखकर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे इसलिए समाज में सकारात्मक प्रभाव रखने वाले व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित करते रहना चाहिए। अंत में जिले की कानून व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बैठक का समापन किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago