नाबालिक युवती को पुलिस वालों ने परिजनों से मिलवाया, सीपी ने पुलिस टीम को प्रोत्साहित करते हुए प्रशंसा पत्र दिया

पुलिस चैकी बल्लभगढ़ बस स्टैंड प्रभारी उप निरीक्षक उमेश कुमार व उनकी टीम ने घर से नाराज होकर निकली 17 वर्षीय युवती को उनके परिजनों तक पहुंचाया है। कल दोपहर 3रू00 बजे चैकी प्रभारी अपने टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे की बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर उन्हें एक लड़की लावारिस हालत में मिली।
पुलिस ने जब उसके बारे में पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। काफी देर पूछताछ करने के बाद लड़की ने अपना नाम ज्योति (बदला हुआ नाम) बताया।

नाबालिक युवती को पुलिस वालों ने परिजनों से मिलवाया, सीपी ने पुलिस टीम को प्रोत्साहित करते हुए प्रशंसा पत्र दिया


लड़की ने कहा कि उसका उसके भाई के साथ झगड़ा हो गया था इसीलिए वह नाराज होकर आ गई है और वापस अपने घर नहीं जाना चाहती। चैकी प्रभारी द्वारा बहुत समझाने के पश्चात लड़की ने अपने परिजनों का फोन नंबर चैकी प्रभारी को दिया जिस पर संपर्क करने के पश्चात लड़की के घरवाले लड़की को लेने वहां पर आ गए।

वहां पहुंचकर लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की सुबह से गायब थी और वह उसकी तलाश कर रहे थे। वह थाना सदर बल्लभगढ़ में इसकी शिकायत दर्ज करवाने ही वाले थे कि चैकी प्रभारी ने उन्हें फोन कर दिया। लड़की के साथ शांति पूर्ण व्यवहार करने की हिदायत देकर लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लड़की के परिजनों ने पूरे पुलिस टीम का धन्यवाद किया और अपनी लड़की को लेकर अपने घर चले गए।पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम को प्रोत्साहित करते हुए प्रशंसा पत्र दिया और इसी प्रकार लोगों की मदद करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago