Categories: Press Release

किसानों के जनसमर्थन से बौखला गयी है भाजपा सरकार: अभय सिंह चौटाला

57 दिन से आंदोलन पर बैठे किसानों के समर्थन में सैकड़ों ट्रक्टरों के साथ आज चौधरी अभय चौटाला ने अपनी यात्रा को जारी रखा। ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत वीरवार को महेंद्रगढ़ जिले से हुई।

यात्रा का विभिन्न गाँवों में जोश-खरोश के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद रेवाड़ी जिले की सीमा में डहीना पहुंचे जहाँ पर जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

चौधरी अभय चौटाला ने कहा कि लाखों की संख्या में किसान इन कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं और सरकार द्वारा इन काले कानूनों को फायदेमंद बताना हास्यास्पद नजर आ रहा है।

रेवाड़ी पहुंचकर इनेलो नेता ने अमर शहीद राव तुला राम की प्रतिमा व डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए अभय चौटाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी को किसानों की मांगों को स्वीकार करते हुए इन कानूनों को निरस्त करना चाहिए व सार्वजनिक रूप से किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

इनेलो नेता ने कहा कि वो पूरे हरियाणा में गाँव-गाँव घूम कर लोगों से किसान आंदोलन के लिये जनसमर्थन माँग रहे हैं और जनता में जोश है व किसानों का हर प्रकार से सहयोग कर रहे है।

वहीं सरकार इस जनसमर्थन से बौखला गयी है और किसानों तरह-तरह से परेशान करने का काम कर रही है लेकिन हम किसानों के साथ 26 जनवरी को हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाएंंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, महेन्द्रगढ़ जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, भिवानी जिला प्रधान रवि महमिया, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल सहित हजारों की संख्या में किसान आंदोलन समर्थक उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago