Categories: FaridabadPolitics

जिले के इस गुरूकुल में 8 दिनों तक रहे थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस, स्वतंत्रता सेनानी की याद में बनाया स्मृति संग्रहालय

23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जिले में भी एक ऐसी जगह है जहां पर आजादी की लड़ाई से जुड़े कुछ पहलू मौजूद हैं। जीं हां हम बात कर रहे है गुरूकुल इंद्रप्रस्थ की। गुरूकुल इंद्रप्रस्थ हरियाणा-दिल्ली सीमा की अरावली की पहाड़ियों में चल रहा है।

जिले के इस गुरूकुल में 8 दिनों तक रहे थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस, स्वतंत्रता सेनानी की याद में बनाया स्मृति संग्रहालय

1916 में हुई थी गुरुकुल इंद्रप्रस्थ की स्थापना
गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल आर्य बताते है कि स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने जून 1916 को गुरुकुल इंद्रप्रस्थ की स्थापना की थी। उस समय मिशन आजादी था। आजादी पाने के लिए गुरुकुल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण तथा लाला लाजपत राय आवागमन लगा रहता था। बताया जाता है कि गुरुकुल इंद्रप्रस्थ में नेता जी आजादी से पहले करीब 8 दिनों तक रहे थे। उनके नाम से गुरुकुल इद्रप्रस्थ में शहीद स्मृति संग्रहालय बनाया है। गुरुकुल इंदप्रस्थ में बने एक हाल में आज भी एक कोठरी है, इसी में सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ मीटिंग किया करते थे, कि कैसे उनको हराया जाए।


उन्होंने बताया कि उस कोठरी के प्रवेश पर ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर लगी हुई हैं। आज भी अगर कोई उक्त कोठरी में आता है तो सबसे पहले सुभाष को नमस्कार करते है। उक्त संग्रहालय में वीर शहीदों की तस्वीरें संग्रहित की गई हैं। यहां अक्सर स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी आते हैं, जिन्हें देश के शहीदों की कुर्बानी के इतिहास के बारे में बताया जाता है।

गुरुकुल के आचार्य ऋषिपाल बताया कि योग कक्षा में नियमित रूप से बच्चे हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा हर रोज हवन भी किया जाता है। उक्त गुरूकुल में अन्य स्कूल के बच्चे भी बीरों की गाथा सुनने व देखने को आते है। गुरुकुल में ही आजादी के आंदोलन की योजनाएं बनती थी। सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में गुरुकुल इंद्रप्रस्थ अंग्रेजी पुलिस की छावनी बन गया था। आज भी गुरूकुल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को वीरों की गाथा के बारे में बताया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago