Categories: Faridabad

नगर निगम ऑफिस से लेकर साइट तक सब बंद, कहां सुनाए आम आदमी अपनी व्यथा

अरे यार ये निगम की साइट ही नहीं चल रही है, गली में पानी भरा है कैसे करे शिकायत। ये बात हर वो बंदा बोल रहा है जो नगर निगम द्वारा दी जारी सुविधा से वंचित है या फिर वार्ड की किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के हर लोकल बॉडीज को डिजिटल करने का प्लान बनाए बैठे है वही नगर निगम फरीदाबाद की साइट mcfaridabad.org एक महीने से बंद पड़ी है।

नगर निगम ऑफिस से लेकर साइट तक सब बंद, कहां सुनाए आम आदमी अपनी व्यथा

दरअसल, इन समय में इंटरनेट की पहुंच लगभग हर व्यक्ति के पास है और वह सोचता है कौन इतना दूर जाए और शिकायत करके आए,  इससे अच्छा है कि ऑनलाइन ही शिकायत की जाए परन्तु फरीदाबाद नगर की साइट ही लगभग एक महीने से बंद पड़ी वही अगर ट्विटर पर शिकायत करने की सोची जाए तो नगर निगम का आईटी विभाग ट्वीट का जवाब नही देता। वही  इस बारे में निगमायुक्त कहना है कि निगम के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखना निगम की जिम्मेवारी है। निगम ट्वीट हुए समस्याओं पर नजर रखेगा।

वही जिला उपायुक्त  तथा नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर अपडेट करते है वही निगम की बात की जाए तो वह सोशल मीडिया पर कतई भी एक्टिव नहीं है।

ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को अपनी समस्या का समाधान  निगम से कराना है तो अधिकारियों से सीधा मिलना और लिखित में अपनी शिकायत देना एकमात्र रास्ता रह जाता है। ऐसा भी जब हो पाएगा जब अधिकारी अपनी सीट विराजमान हो। ज्यादातर देखा जाता है  कि अधिकारी  सीट पर ही नही है।

ऐसे में प्रदेश मुखिया मनोहर लाल खट्टर का डिजिटलीकरण का सपना यहां स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में तो फ्लॉप है और अब यह देखना होगा कि नगर निगम की साइट कब तक एक्टिव हो पाती है कब तक निगम सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का समाधान कर पाता है।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago